भारी बारिश से थेंग,उर्गम व जौंज गांवो मे नुकसान, पुलना के ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों मे शरण ली।

------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,19 अक्टूबर।
भारी बारिश के कारण सीमान्त क्षेत्र जोशीमठ के थेंग,उर्गम घाटी व तपोवन के जौंज तोक मे खेत केसाथ ही आवासीय मकानों को भी क्षति पहुंची है।
थेँग गावं के ग्वाड़ तोक मे राजेंद्र सिंह पंवार के आवासीय मकान का एक हिस्सा मलवे में दब गया तो गावं में शिवलाल रणजीत सिंह, कलम सिंह व भरत सिंह के मकान टूटने की कगार पर है। 
उर्गम, थेंग व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में भूस्खलन से दरारे पड़ने व नगदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है।उर्गम व देवग्राम के निचले इलाकों मे मूसलाधार बारिश के बाद तेजी से भूस्खलन हो रहा है।
सीमान्त  क्षेत्र तपोवन के जौंज तोक में चार अवासीय मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
इधर वर्ष 2013 की आपदा का दंश झेल चुके पुलना/भ्यूंडार के ग्रामीण भी दहशत में रहे, बीती रात्रि को पुष्पावती नदी के उफान के बाद पुलना के ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर जाकर रात गुजारी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ