जोशीमठ,19 अक्टूबर।
किसी भी प्रकार की आपदा में सेना पूरी मुस्तैदी के साथ खड़े होकर मदद में जुटी रहती है।
बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पागलनाला टंगणि से जोशीमठ तक कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया था, इसके कारण सैकड़ों यात्री टंगणि, बेलाकुची, गुलाबकोटी, व हेलंग आदि स्थानों में फॅसे थे।
मार्ग अवरुद्ध होने के कारण फंसे यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सेना भी हाथ बंटाया।नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप की गढ़वाल स्काउट बटालियन ने मानव सेवा धर्म को निभाते हुए फंसे हुए यात्रियों को भोजन के पैकेट वितरित किए।
गढ़वाल स्काउट बटालियन के एक अधिकारी, एक जेसीओ व दस जवानों की टीम ने 265 भोजन पैकेट वितरित किए।
0 टिप्पणियाँ