बद्रीनाथ,21 अक्टूबर।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पद्म भूषण विजय के भटकर, विश्व शांति विश्वविद्यालय पुणे के कुलाधिपति प्रो विश्वनाथ कराड, भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, एवं यूसेक के डारेक्टर एमपीएस बिष्ट भी मौजूद थे।
बदरीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल ने राज्यपाल श्री कोश्यारी की पूजा अर्चना कराई। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह नेमहामहिम श्री राज्यपाल को भगवान बद्री नारायण का प्रसादम एवं अंगवस्त्र भेंट किया।
0 टिप्पणियाँ