फोटो-शलधार में गर्म पानी के पास सड़क हुई ध्वस्त ।
2--- सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह नेस्त नाबूत।
---------------------- प्रकाश कपरूवान।जोशीमठ,21 अक्टूबर।
तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश ने सीमान्त नीती घाटी मे भी जमकर तबाही मचाई है। यहाँ तपोवन से लेकर नीती घाटी के कई गांवों में खेत खलिहान के साथ ही पैदल मार्ग तो ध्वस्त हुए ही है, सड़क भी कई स्थानों पर तहस नहस हुई है।
तपोवन में मुख्य सड़क आईटीबीपी कैम्प के पास क्षतिग्रस्त हुई तो इसके मलवे ने तप्त कुंड मार्ग को भी भारी नुकसान पहुंचाया। तपोवन के पौराणिक तप्त कुंड का जल स्रोत भी इस वर्षात के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।
यही स्थिति शलधार गर्म पानी के स्रोत के समीप की भी है ,यहां पर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।इस स्थान से पैदल आवागमन करना भी मुश्किल हो गया है। भारी बारिश के कारण सूखी भलगांव ग्राम पंचायत भी भूस्खलन की जद मे आ गया है । गावं में खेतों के नुकसान के साथ ही पैदल मार्गो को भी क्षति पहुंची है।
सीमान्त दूरस्थ गांव द्रोणागिरी को जोड़ने वाले मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मलारी रोड पर तमक ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है।यहां पहाड़ी की ओर से फिर पत्थरों की वर्षात शुरू हो गई है,जिसके कारण सड़क खोलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सूखी भलगांव के प्रधान लक्ष्मण बुटोला ने बताया कि वे किसी तरह जोशीमठ पहुंचे हैं, प्रशासन को क्षेत्र की तबाही की जानकारी देते हुए सर्वेक्षण व आवाजाही शीघ्र शुरू कराने का आग्रह करेंगें।
0 टिप्पणियाँ