बद्रीनाथ/जोशीमठ,18 अक्टूबर।
मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजे हिमपात के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।
बद्रीनाथ धाम में नर नारायण पर्वतो की चोटियों में ताजे हिमपात के बाद धाम में भी कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने यात्रियों को बद्रीनाथ व जोशीमठ में ही रोका है, लेकिन बीते रोज सायं साढ़े छह बजे विद्युत ब्यवस्था चरमराने से तीर्थ यात्री भी खासे परेशान हो गए हैं।
0 टिप्पणियाँ