बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग टंगणि व गुलाबकोटी मे अवरुद्ध, वाहनों की लगी लंबी कतार।

----------–-----------------/प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,18 अक्टूबर।
मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों के अवरुद्ध होने का क्रम भी शुरू हो गया है। सुबह से टंगणि मे पागलनाला बन्द था तो अब गुलाबकोटी मे भी सड़क अवरुद्ध हो गई है।टंगणि मे सड़क पर मलवा व पानी भरने से आवाजाही ठप्प हो गई है, जिसे खोलने के लिए दो जेसीबी मशीनें कार्य कर रही है, लेकिन तेज बारिश के कारण पानी और मलवा भी उसी रफ्तार से सड़क पर पहुंच रहा है।
टंगणि मे सड़क अवरुद्ध होने के कारण वहां पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं, जबकि गुलाबकोटी मे भी मलवा आने से सड़क अवरुद्ध ही गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ