त्रिशूल हादसा--लापता दो अन्य शवों की तलाश जारी। बरामद 4 शवों को जोशीमठ लाया जा रहा है।


जोशीमठ,03 अक्टूबर।
शुक्रवार को सुबह त्रिशूल पर्वत पर पर्वतारोहण पर गए नौ सेना के 6 जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद रेस्क़यु  अभियान चलाया गया, जिसमे आर्मी के हेलीकॉप्टर  निम के प्रधानाचार्य अमित बिष्ट के नेतृत्व में सर्च बचाव में जुटे रहे इस दौरान कई बार बार खराब मौसम रेस्क़यु में  बाधा बना। लेकिन शनिवार देर शाम तक 4 पर्वतारोहियो के शव बरामद हुए।
  अन्य दो सदस्यों की तलाश जारी है: कर्नल अमित बिष्ट, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के अनुसार पांच लापता नौसेना पर्वतारोहियों में से चार - लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, हरिओम एमसीपीओ II के पार्थिव शरीर आज   त्रिशूल  पर्वत  चमोली से बरामद किए गए।  
पांचवें नौसैनिक पर्वतारोही और एक शेरपा का पता लगाने के प्रयास जारी है।
इधर त्रिशूल हादसे के बाद बरामद किए गए चार शवों को जोशीमठ लाए जाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर लगातार उड़ाने भर रहे हैं। गुलमर्ग से पहुंची हवास की सर्च टीम को घटना स्थल पर पहुंचा दिया गया है। शेष दो शवों की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ