जोशीमठ,10 अक्टूबर
सुखमणि साहिब पाठ व इस वर्ष की अन्तिम अरदास के बाद हेमकुण्ड साहिब-लोकपाल के कपाट शीतकाल के लिए वन्द हुए,इस मौके पर करीब दो हजार श्रद्धालु मौजूद रहे।
कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष हेमकुण्ड साहिब-लोकपाल की यात्रा महज 27 दिन ही चली।27 दिनों के बाद आज दोपहर डेढ़ बजे पूरे धार्मिक रीति रिवाज व मान्य परम्परा के अनुसार कपाट बन्द होने की प्रक्रिया के तहत प्रातः सवा दस बजे सुखमणि साहिब का पाठ आयोजित हुआ।सवा ग्यारह बजे से सवा बारह बजे तक शबद-कीर्तन, ठीक 1 बजे हुक्मनामा और इसके उपरांत पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की पंच प्यारों की अगुवाई में सतखण्ड में सुशोभित किया गया।
इस दौरान पंजाब से पहुंची बैंड पार्टी की मधुर धुन व बोले सोनिहाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया था। हेमकुण्ड साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह ने इस वर्ष की अन्तिम अरदास व हुक्मनामे का वाचन किया।
हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के अनुसार कोविड महामारी के कारण हालांकि यात्रा कम दिनों ही चली, लेकिन इस दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वन विभाग, व स्थानीय जनता का भरपूर सहयोग मिला।इस मौके पर ट्र्स्ट के जनरल सेकेट्री रविन्दर सिंह, प्रधान जनक सिंह, के अलावा सेना की 418 इंजीनियर कंपनी के अधिकारी/जवान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ