नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन।

-----------------------प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ/जोशीमठ,09 अक्टूबर।
केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह ने शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल के दर्शन/पूजन किये।
इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के लिये प्रस्तवित कार्यों की भी जानकारी ली।श्री बद्रीनाथ मन्दिर पहुंचने पर देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी, बीआरओ की 21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल, सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार, थानाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ