प्रतिष्ठित समाज सेवी स्व0मोहन प्रसाद थपलियाल की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा।

-------------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,10 अक्टूबर।
प्रतिष्ठित समाजसेवी, बदरी-केदार मन्दिर समित के अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अनेक सांगठनिक पदों पर आसीन रहे स्व0 मोहन प्रसाद थपलियाल की प्रथम पुण्य तिथि पर उनके गृह क्षेत्र तपोवन मे तप्त कुण्ड स्थित गौरीशंकर मन्दिर मे विभिन्न शाँति पाठों के साथ ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया।
स्व0 मोहन प्रसाद थपलियाल के पुत्र ओम प्रकाश थपलियाल, भाई श्रीधर प्रसाद थपलियाल व कृष्ण मणि थपलियाल एवं तपोवन ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे श्रद्धांजलि देने वालों में बद्रीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी, देवस्थानम बोर्ड के सदस्य गोविन्द सिंह पंवार, पूर्व कैबनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, ऋत्विक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश डिमरी, भरत सिंह पंवार, एनटीपीसी के एजीएम मानव संसाधन उमेश कुमार, अवतार सिंह रावत, ज्योतिर्मठ के ब्रह्मचारी मुकुंदानंद जी महाराज, डॉ मोहन सिंह रावत, दिनेश पंवार,बद्री प्रसाद बगवाड़ी, महिमानन्द उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार, विधायक प्रतिनिधि सुभाष डिमरी, तपोवन के प्रधान किशोर कनियाल, पूर्व प्रधान परमानंद पन्त,विजय नौटियाल,, महामंत्री प्रवेश डिमरी, अंशुल भुजवान, हर्षबर्धन भट्ट, विजय कपरूवान, रामेश्वर थपलियाल, विपिन लाल शाह, दिनेश शाह, विक्रम फर्स्वाण, बलबीर सिंह बिष्ट, मातबर सिंह,संजय उनियाल,व राकेश पन्त सहित अनेक लोग शामिल हैं।
श्रद्धांजलि सभा से पूर्व विद्वान आचार्य भाल चन्द्र चमोला के मार्गदर्शन में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा भगवत गीता पाठ, विष्णुसहस्रनाम पाठ, गजेंद्र मोक्ष, अनुस्मृति तथा भीष्मस्तव राज पाठ के उपरांत हवन/पूजन व भण्डारे का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ