बद्रीनाथ हाई वे दोपहर 12 बजे तक खुल सकेगा।

-----------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,21 अक्टूबर।
मूसलाधार वारिश के कारण सड़को को भारी नुकसान हुआ है।चारों धामों की सड़कें भी भूस्खलन की चपेट मे आकर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए थे।
अब धीरे धीरे सडको को खोलने का कार्य जारी है।बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध ही गया था, जिन्हें खोलने कार्य किया जा रहा है।बद्रीनाथ हाई वे अब हनुमान चट्टी से आगे रडांग बैण्ड मे चट्टान टूटने से सड़क अवरुद्ध है, जिसे खोलने का कार्य किया जा रहा है।
बीआरओ की 21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल के अनुसार रडांग मे जहाँ चट्टान टूटी है उसके निचले ओर भी बद्रीनाथ हाई वे की सड़क है, एक सड़क को खोलने के दूसरी डैमेज ना हो इसका ध्यान रखते हुए ही कार्य किया जा रहा है, उम्मीद है कि दोपहर तक मार्ग आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ