पूर्व सीएम ने प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली,मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन देने की घोषणा की।

----------------------------- प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,20अक्टूबर।
प्रदेश में भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण हुए जान माल के नुकसान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को प्रभावित जिलों के जिलाधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया। 
पूर्व मुख्यमंत्री श्री  रावत ने पीड़ितों की सहायतार्थ अपना 1 माह का वेतन  मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देने की घोषणा की है।  पूर्व मुख्यमंत्री ने  राहत एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध में भी पार्टी पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी हासिल की और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सहयोग करने की अपेक्षा की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पीडितों को त्वरित राहत एवं अनुमन्य आर्थिक मदद के साथ ही तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा का भी ध्यान रखने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ ही पार्टी के अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा द्वारा राहत और बचाव कार्यों में पूर्ण सहयोग देने के लिए भी आभार जताया । प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में लगे एसडीआरएफ, सेना, बीआरओ, और पुलिस फोर्स के साथ ही रानीखेत में तैनात 14 डोगरा रेजीमेंट के जवानों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
पूर्व सीएम ने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामकृष्ण सिंह रावत से दूरभाष पर वार्ता कर जोशीमठ क्षेत्र मे हुए नुकसान, जोशीमठ-बद्रीनाथ हाई वे की स्थिति की विस्तृत जानकारी लेते हुए यात्रियों की हरसंभव मदद की अपेक्षा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ