जोशीमठ,21 अक्टूबर।
कड़ी मशक्कत के बाद बद्रीनाथ हाई वे को खोल दिया है, इसी के साथ चारों धामों की यात्रा फिर शुरू हो गई है।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग बीती 17 अक्टूबर की सायं से कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया था। मौसम खुलने के साथ ही सड़कों को खोलने का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू हुआ, और जोशीमठ से बद्रीनाथ धाम तक कई स्थानों पर अवरुद्ध सड़क को खोल दिया गया। लेकिन हनुमान चट्टी से आगे रडांग बैंड मे भारी चट्टान आने से बीते रोज मार्ग नही खोला जा सका,जिसे अब सुचारू कर दिया गया है।
बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल के अनुसार हेलंग से बद्रीनाथ तक करीब 15 स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे अब पूरी तरह से दुरस्त कर सुचारू कर दिया है।
मार्ग खुलते ही बद्रीनाथ मे पिछले चार दिनों से फंसे वाहनों को गंतव्य के लिए छोड़े गए। इसके बाद जोशीमठ से बद्रीनाथ के लिए वाहनों को छोड़ा गया।
0 टिप्पणियाँ