------------------ प्रकाश कपरूवान ।
जोशीमठ,24 सितम्बर।
सामाजिक संगठन जय नन्दा स्वरोजगार शिक्षन संस्थान**जनदेश**के सचिव लक्ष्मण नेगी ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए अभी बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
जनदेश सामाजिक संगठन चाइल्ड लाइन सब सेंटर जोशीमठ चमोली एवं क्रिप्टो रिलीफ के संयुक्त तत्वाधान में जोशीमठ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी माधवाश्रम विद्या निकेतन हाई स्कूल जोशीमठ के 250 छात्र छात्राओं को तथा सलना गांव में गौरा देवी बाल पंचायत एवं समुदाय के 30 लोगों को मास्क वितरण किया गया । स्वामी माधवाश्रम विद्या निकेतन जोशीमठ के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा कोविड-19 की तीसरी लहर से बचने के लिए साझा प्रयास पर चर्चा हुई सामाजिक कार्य करती हेमा पंवार एवं कलावती साह ने बच्चों को सामाजिक दूरी का पालन करने भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से रोकने मास्क पहनने की जानकारी दी साथ ही यदि किसी छात्र छात्राओं को कॉविड के लक्षण हो जाते हैं तो कोविड-19 के नियमों का पालन अवश्य करें अपने घर में ही आइसोलेशन वार्ड बनाए वहां पर हर संभव सहायता करें डॉक्टर की सलाह लें गर्म पानी का सेवन करें काढा आदि का उपयोग करें। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह खत्री में कहां की कोविड- से बचने के लिए अभी भी सभी लोगों को सतर्कता बरतने की आ सकता है अभी बीमारी गई नहीं है संपूर्ण टीकाकरण के बाद भी बीमारी पर नजर रखनी पड़ेगी मिल कर के ही कोविड-19 को रोका जा पाएगा इस मौके पर बाल अधिकार ,शिक्षा के अधिकार , पोषण के अधिकार, पोषण सप्ताह के बारे में भी चर्चा हुई बच्चों में यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन करने के लिए सलाह दी गई दूध एवं रेशेदार सब्जी मोटे अनाज की दाल का उपयोग करने को बच्चों को कहा गया । संस्था द्वारा पोषण माह के अंतर्गत ढाक, कुंडी खोला, डुमक, कलगोट गांव में भी लोगों को जागरूक करने के साथ ही मास्क वितरण किये गए।
0 टिप्पणियाँ