भाजपा का एक एक कार्यकर्ता मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध------रघुबीर ।

--------------- प्रकाश कपरूवान ।
गोपेश्वर/जोशीमठ,23 सितम्बर।
भारतीय जनता पार्टी मंडल दशोली और  गोपेश्वर नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों की बैठक जिला कार्यालय गोपेश्वर में सम्पन्न हुई ।इस बैठक को संबोधित करते हुए  भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद नही,बल्कि  हमारा कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधाराओं से ओतप्रोत होकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र  एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही 25सितम्बर को पं0दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस दिन कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ पर जाकर पं0दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को  उत्सव के रूप में मनाकर उनके जीवन का चित्रण करना है। श्री बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना होगा कि *बूथ जीता तो चुनाव जीता ,मेरा बूथ सबसे मजबूत* 
इस अवसर पर बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्णकालिक अजय उनियाल ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निश्ठावान कार्यकर्ता हैं हम सब को पार्टी की सेवा के लिए समय की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्णकालिक अजय उनियाल,नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्त्वाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष वीमा देवी, प्रियंका बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष तारा थपलियाल मीना गोस्वामी, चंद्रकला खंडुरी,नीलम सिंह नेगी,रुपचद्र आर्य,जुला देवी, उपेन्द्र सिंह भंडारी, प्रकाश सिंह बिष्ट,संजय कुमार अमित कुमार मेडी प्रदीपकुमार सबरी लाल खनेडा , देवेंद्र सिंह बिष्ट,सजय सिंह नवल भट्ट सुरेन्द्र सिंह तोपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दिलवर सिह रावत ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ