जोशीमठ,14 सितम्बर।
हिमालय की अधिष्ठात्री देवी माँ नन्दा का उत्सव पैनखंडा जोशीमठ के गांव गांव में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। कहीं बीती रात्रि सप्तमी तिथि को ही ब्रह्मकमल लाये जाने की परम्परा है तो कहीं अष्टमी के दिन आज हिमालय की तलहटी से नन्दा स्वरूपी ब्रह्मकमल नन्दा मंदिरों में पहुँचे।-माना घाटियों के अलावा उर्गम घाटी, चिनाप घाटी थेंग,सलूड,सेलँग, तपोवन, भविष्य बद्री, सिद्धपीठ लाता, मेरग,बड़ागाँव, परसारी,रविग्राम व डाडो,तथा बामणी बद्रीनाथ ,एवं भ्यूंडार आदि सभी गांवो में नंदाष्टमी पर्व पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुए।
नंदाष्टमी पर्व पर विभिन्न नन्दा मंदिरों में दूर दूर से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां नन्दा के साथ ही नन्दा स्वरूपी पवित्र ब्रह्मकमल के दर्शन किये।
नगर जोशीमठ के परसारी व डाडो में ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर मां नन्दा के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित करते हुए सभी भक्तों के सुखद जीवन की कामना की।
0 टिप्पणियाँ