सड़क विहीन दूरस्थ गांवो तक पहुंच रही वेक्सिनेशन टीम।

---------------- प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,15सितम्बर।
सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ को शतप्रतिशत वेक्सिनेशन किये जाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ की स्वास्थ्य टीम सड़क विहीन दूरस्थ गांवो मे पहुँचकर वेक्सिनेशन के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ की चिकित्सा अधीक्षक डॉ ज्योत्सना नैथवाल के मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य टीम दूरस्थ गाँव द्रोणागिरी पहुंचकर वेक्सीन की पहली डोज दी, इस दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण भी किया गया। दूरस्थ गांव द्रोणागिरी पहुंची टीम में एएनएम मंदाकिनी व लक्ष्मी कुंवर, तथा आशा कार्यकर्ती मौजूद थी।
गौरतलब है कि सीमान्त विकास खण्ड जोशीमठ को शतप्रतिशत वेक्सिनेशन किये जाने के उद्देश्य से इससे पूर्व राष्ट्रीय राजमार्गो व ग्रामीण सड़को के निर्माण में लगे मजदूरों का कार्यस्थलों पर जाकर ही वेक्सिनेशन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ