बद्रीनाथ धाम की चोटियों मे ताजे हिमपात के बाद ठंड बढ़ी।

---------------- प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ,24 सितम्बर।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद नीति-माना घाटियों के साथ ही श्री बद्रीनाथ धाम की चोटियों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
बद्रीनाथ धाम मे नीलकंठ पर्वत, उर्वसी,नर- नारायण पर्वत श्रृंखलाओं में ताजे हिमपात ने बद्रीनाथ धाम सहित निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है।धाम से लगी पर्वत श्रृंखलाओं में काफी नीचे तक बर्फ गिर चुकी है।
लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।बद्रीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालु भी वर्षा व ठंड के बीच दर्शन  तो कर रहे है,आज श्रद्धालुओं ने नजदीक से बर्फबारी होते हुए भी देखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ