जोशीमठ,24 सितम्बर।
पौराणिक लोक संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य नरेशानंद नौटियाल ने चमोली जिले के हाट गाँव मे देवी-देवताओं के मंदिरों को ध्वस्त किए जाने जाने पर आक्रोष ब्यक्त करते हुए कहा कि यह सब उत्तराखंड सरकार व टीएचडीसी की मिलीभगत से ही हुआ है, इस निन्दनीय कृत्य के लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है और देवभूमि की धर्म परायण जनता ऐसे कृत्य करने वालों को कभी माफ नहीं करेगी।
आचार्य नौटियाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोगों को धर्म के नाम पर ठगने वाली भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। पहले देवस्थानम बोर्ड बनाकर हिदुओं के मंदिरों पर कब्जा किया और अब देवस्थानों को ही ध्वस्त कर देवभूमि की धर्म, संस्कृति, व पौराणिक परम्पराओ को ही नष्ट करने का कुचक्र रचा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि तत्काल दोषियों को सजा देते हुए हाट गाँव में भूमियाल देवता के मन्दिर का जीर्णोद्धार नही किया गया तो कांग्रेस पौराणिक लोक संस्कृति प्रकोष्ठ उत्तराखंड राज्य ब्यापी आन्दोलन के लिए बाध्य होगी ।
0 टिप्पणियाँ