---------------- प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,24 सितम्बर।
इस बैठक में प्रखंड जोशीमठ में परिषद के कार्यों के विस्तार व गति देने को लेकर चर्चाएं की गई, साथ ही प्रखंड में नई कार्यकारिणी गठन करने का भी प्रस्ताव रखा गया। शीघ्र विहिप प्रखंड कार्यकारिणी सहित दुर्गावाहिनी, मातृ शक्ति व बजरंगदल कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। बैठक में टीएचडीसी पीपलकोटी द्वारा हाट गांव में बगडवाल व नाग देवता के मन्दिर को तोड़े जाने तथा पितृपक्ष में लोगों के पुस्तैनी मकानों को तोड़ कर श्राद्ध व तर्पण अनुष्ठान से वंचित कर बेघर करने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। इस विषय पर शीघ्र ही विहिप प्रान्त व केंद्रीय कार्यकारिणी से भी बात करेंगे, ज्ञात हो कि विशेष अतिप्राचीन धार्मिक स्थलों, मन्दिरों व बेलपत्री के वन होने के कारण हाट गांव व आसपास के इस क्षेत्र को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता रहा है पूर्व में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामीश्री वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा भी इस स्थान पर किसी भी प्रकार से छेड़ छाड़ करने पर नाराजगी प्रकट की गई थी। बैठक में स्वामी शिवानंद सरस्वती, विहिप प्रान्त उपाध्यक्ष चिन्तामणी सेमवाल, प्रांतीय सदस्य अतुल शाह, विभाग अध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, विभाग मंत्री पवन राठौर, जिला कोषाध्यक्ष हरि प्रसाद ममगाईं, महावीर सिंह फर्स्वाण, प्रदीप पंवार, ललित थपलियाल आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ