देश के अन्तिम गाँव माना भ्रमण के बाद बद्रीनाथ मे मास्टर प्लान कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

----------------- प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ,23 सितम्बर।
प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने देश के अन्तिम गांव माना पहुंच कर लोगों का हालचाल जाना व वहाँ चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा, इस दौरान माना के प्रधान पीताम्बर मोल्फा ने उनका स्वागत किया।श्री खुल्बे ने माना में घण्टा कर्ण मंदिर में दर्शन किये तथा भीमपुल पहुंचकर देश की अंतिम चाय की दुकान पर चाय की चुस्की ली।
बद्रीनाथ धाम मे श्री खुल्बे ने नर व नारायण पर्वत पर बसे श्री बद्रीनाथ धाम में प्रधानमंत्री के सपनों के अनुरूप प्रस्तावित मास्टर प्लान कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
माना से लौट कर सलाहकार श्री खुल्बे एवं अधिकारियों ने बद्रीनाथ मे प्रस्तावित मास्टर प्लान के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया,तथा फर्स्ट फेज में किये जा रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया।इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल के अलावा पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, डी एम हिमांशू खुराना, एसपी यशवंत चौहान, एसडीएम कुमकुम जोशी, तहसीलदार प्रदीप नेगी एसएचओ बद्रीनाथ सतेन्द्र सिंह, ई ओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ