चारधाम यात्रा पर हाई कोर्ट के फैसले का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत,देवस्थानम बोर्ड ने शुरू की तैयारियां ।




------------------- प्रकाश कपरूवान ।
 बदरीनाथ/जोशीमठ,17 सितम्बर।
 उत्तराखंड उच्च न्यायालय  ने चारधाम यात्रा को लेकर  बड़ा फैसला लेते हुए लंबे समय से चार धाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ प्रतिबंधों के साथ हटा दिया है। अब 18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इस तरह उत्तराखंड के चार धामों श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में शीघ्र श्रद्धालु 18 सितंबर से  दर्शन हेतु आ सकेंगे।

अपने संदेश में  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  उच्च न्यायालय नैनीताल के चारधाम यात्रा से रोक हटाने के फैसले का स्वागत किया है।
पर्यटन- धर्मस्व मंत्री  सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा से रोक हटने पर प्रसन्नता जताते हुए न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि न्यायालय के फैसले तथा सरकार के दिशा-निर्देश पर    चारधाम यात्रा शुरू हो  रही है। जिसके लिए पर्यटन विभाग ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।
विधायक बदरीनाथ एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य  महेन्द्र भट्ट,एव देवस्थानम बोर्ड के सदस्य  वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, महेंद्र शर्मा  कृपाराम सेमवाल, जेपी उनियाल, गोविंद सिंह पंवार,तथा चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाई ने चार धाम यात्रा शुरु करने हेतु आये न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की है।
 मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने श्री केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 800 श्रद्धालुओं, बद्रीनाथ धाम में 1200, गंगोत्री में 600, यमनोत्री धाम में कुल 400 श्रृद्धालुओं को जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।

चारधाम  यात्रा हेतु   श्रद्धालु  को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अथवा  वैक्सीन की डबल डोज लगी होने का सर्टिफिकेट ले जाना अनिवार्य होगा। विस्तृत दिशा-निर्देश  न्यायालय देर शाम जारी किया।

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में स्थित धामों  होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यक्तानुसार पुलिस बल तैनाती को भी प्रशासन को कहा गया है।  धामों में‌ श्रद्धालु किसी भी कुंड में स्नान नहीं कर सकेंगे तथा कोरोना प्रोटोकॉल एवं सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य किया गया है। राज्य सरकार की ओर से अतिशीघ्र  चारधाम यात्रा के संबंध में निर्देश जारी होने की संभावना है।  गढ़वाल आयुक्त एवं  उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन  ने बताया  देवस्थानम बोर्ड ने पहले ही यात्रा तैयारियां की हुई हैं चारों धामों में  कोरोना बचाव  मानकों का पालन करते हुए निरंतर पूजा अर्चना चल रही है। माननीय उच्च न्यायालय के फैसले के बाद देवस्थानम बोर्ड नये सिरे से  यात्रा तैयारियों में  जुट गया। उन्होंने बताया कि मानक प्रचालन विधि ( एसओपी ) के मुताबिक  कोरोना बचाव मानकों एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालु चार धामों में दर्शन हेतु पहुंचेगे। पंजीकरण प्रक्रिया को जारी रखा जायेगा न्यायालय से प्राप्त निर्दशों के क्रम में श्रद्धालुओं को सभी  निर्धारित मानकों का पालन करवाया जायेगा।     देवस्थाधम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने  जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि देवस्थानों में आवास, खान-पान, चिकित्सा-स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता पर फोकस किया जा रहा है‌ जानकारी दी कि  चारधाम यात्रा के  संबंध में अपर मुख्य कार्यकारीअधिकारी बी. डी.सिह ने चारधाम यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों/,कर्मचारियों से तैयारियों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया करते हुए दिशा  निर्देश दिए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ