बद्रीनाथ,17 सितम्बर।
माता से मिलन को नारायण चले माता मूर्ति मन्दिर माना।
बामन द्वादशी के अवसर पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाला मतामूर्ति उत्सव शुरू हो गया है। भगवान की उत्सव डोली श्री बद्रीनाथ मन्दिर से माता मूर्ति मन्दिर माना के लिए प्रस्थान हुई।
मुख्य पुजारी श्री रावल की अगुवाई में उत्सव डोली भगवान बद्री विशाल के सिंहद्वार से बाहर निकलकर माना के लिए प्रस्थान हुई।आज दोपहर की भोग पूजाएँ मतामूर्ति मन्दिर माना मे ही होगी।
0 टिप्पणियाँ