बद्रीनाथ,16सितम्बर
भगवान नारायण का माता से मिलन का उत्सव माता मूर्ति मेला 17 सितम्बर को। माना से भगवान घण्टा कर्ण ने बृहस्पतिवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री हरिनारायण को माता मूर्ति मन्दिर माना आने का न्यौता दिया।
बद्रीनाथ धाम की अनादिकाल से चली आ रही मान्य धार्मिक परंपराओं मे एक माता मूर्ति उत्सव भी है, जिसे पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है।
श्री बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल हजारों वर्षों की परंपरा का निर्वहन करते हुए 17 सितम्बर को प्रातः साढ़े नौ बजे भगवान की उत्सव डोली बद्रीनाथ से माता मूर्ति मन्दिर माना के लिए प्रस्थान करेगी, इस दौरान मन्दिर के कपाट बन्द रहेंगें।
श्री उनियाल के अनुसार भगवान नारायण का दोपहर का भोग माता संग माता मूर्ति मन्दिर माना मे ही लगेगा और बद्रीनाथ मंदिर सायं को तीन बजे खुलेगा।
0 टिप्पणियाँ