जोशीमठ,30 सितम्बर।
इस बार हेमकुंड साहिब की यात्रा महज 23 दिन की ही चलेगी।हेमकुंड साहिब मैंनेजमेंट ट्र्स्ट ने आगामी 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद किये जाने की तिथि निर्धारित कर दी है।
हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के अनुसार मौसम के रुख को देखने के उपरांत यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रस्ट को कपाट बन्द करने का निर्णय लेना पड़ा।
उन्होंने देशभर के श्रद्धालुओं जो हेमकुंड साहिब आना चाहते हों से आग्रह किया है कि वे हेमकुंड साहिब यात्रा की योजना 10 अक्टूबर से पूर्व तक बनाएं।
श्री सेवा सिंह ने बताया कि इस वर्ष 18 सितम्बर को कपाट खुलने के बाद अब तक 5 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं।
0 टिप्पणियाँ