जोशीमठ,30 सितम्बर।
सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ मे स्थापित राजीव गांधी अभिनव आवाशीय विद्यालय को अटल उत्कृष्ठ आदर्श विद्यालय में विलय किये जाने का विरोध तेज हो गया है।
अभिभावकों ने विलय के खिलाफ तहसील मुख्यालय जोशीमठ मे जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विकास खण्ड जोशीमठ के ग़रीब ग्रामीणों के पाल्यों को निशुल्क व बेहतर शिक्षा दिए जाने के उद्देश्य से वर्ष 2015 मे तहसील व ब्लॉक मुख्यालय जोशीमठ मे अभिनव विद्यालय की स्थापना की गई थी, और इसके संचालन के लिए 16 कमरों के छात्रावास व अन्य भवनों को भी सुसज्जित कर लिया गया था, लेकिन अचानक इस विद्यालय के विलय का फरमान जारी कर दिया गया जो किसी भी दशा मे न्यायपूर्ण नहीं है।
के आदेश के बाद अपने पाल्यों के भविष्य को लेकर चिंतिंत अभिभावकों ने लगातार पत्राचार किया,जब किसी स्तर से कोई कार्यवाही नहीं हुई तो अभिभावकों ने अब संघर्ष का रास्ता अपना लिया है,जिसके तहत बृहस्पतिबार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष बख्तावर सिंह रावत के नेतृत्व मे अभिभावकों ने नगर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर विलय के आदेश को निरस्त करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि अतिशीघ्र विलय का आदेश वापस नहीं हुआ तो समस्त अभिभावक 9 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर अपने पाल्यों के साथ विद्यालय परिसर में ही एक दिवसीय धरना देंगें, तथा इसके बाद क्रमिक धर धरना शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में संघ केअध्यक्ष बख्तावर सिंह रावत के अलावा ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी, अभिभावक प्रेम सिंह,धर्म सिंह, दीपक खनेड़ा, शान्ति देवी, सरोजनी देवी, विनीता देवी, शिशुपाल डोबरियाल, सुलोचना,सुभद्रा, महेन्द्र सिंह तथा कामरेड अतुल सती,कॉंग्रेस नेता कमल रतूड़ी, सुखदेव पैनखंडी, व थेंग के प्रधान महाबीर पंवार आदि अनेक लोग शामिल थे
0 टिप्पणियाँ