जोशीमठ,30 सितम्बर।
प्रकृति की अनमोल धरोहर उर्गम घाटी की खूबसूरत वादियों में पहुंच रहे हैं प्रकृति प्रेमी पर्यटक, पंचकुला-हरियाणा के पर्यटकों के दल ने बृहस्पतिवार को देवग्राम*उर्गम*से मदमहेश्वर का ट्रैकिंग अभियान शुरू किया।
9 दिवसीय इस ट्रैकिंग अभियान में प्रकृति प्रेमी पर्यटक हिमालय की खूबसूरत वादियों व मखमली बुग्यालों का दीदार तो करेंगें ही साथ ही इस ट्रैकिंग रुट का ब्यापक प्रचार प्रसार भी करेंगें और अन्य पर्यटकों को भी इस ओर आकर्षित करने मे सहयोग करेंगें ।
यह ट्रैकिंग दल देवग्राम से मूल्या खर्क, मनपाई बुग्याल, उलकारा खर्क, ब्रह्मा पयार होते हुए 17 हजार 5 सौ फीट पर घिया विनायक पहुंचेगे। यहाँ से नन्दी कुण्ड, पांडव सेरा होते हुए मदमहेश्वर पहुंचेंगे।
इस ट्रैकिंग दल में टीम लीडर व गाइड दीपक चौहान तथा प्रताप पंवार के अलावा राजन गुप्ता, तीर्थांकर चंद्रा, विशाल शर्मा, रंजन गुप्ता सहित कुल 9 सदस्य शामिल हैं।
उर्गम-देवग्राम पहुंचने पर सामाजिक संगठन जनदेश के सचिव लक्ष्मण नेगी व अन्य लोगों ने ट्रैकिंग दल के सदस्यों का स्वागत किया ।
0 टिप्पणियाँ