बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अंकिता भण्डारी हत्याकांड सहित प्रदेश की अनको ज्वलंत समस्याओं को लेकर गुरुवार को श्री बद्रीनाथ धाम से न्याय यात्रा का शुभारंभ हुआ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व मे शुरू हुई इस न्याय यात्रा से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने भगवान बद्रीविशाल की पूजा अर्चना कर मंदिर प्रांगण मे अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे अस्थाई कार्मिकों के धरने मे शामिल हुए।
अस्थाई कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव मे की गई घोषणा के दो वर्ष बीतने पर भी घोषणा पर अमल न होना यही दर्शाता है कि घोषणा केवल चुनाव जीतने के लिए ही की गई थी। उन्होंने कार्मिकों को भरोसा दिया कि उनकी न्यायोचित मांगो को कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर ढंग से उठाएगी।
अस्थाई कार्मिकों के धरने को बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने भी सम्बोधित किया। बद्रीनाथ धाम से शुरू हुई इस यात्रा का जोशीमठ पहुँचने पर जोरदार स्वागत हुआ, यहाँ प्रदेश अध्यक्ष श्री गोदियाल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया।इस न्याय यात्रा मे सह प्रभारी सुरेश शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, ब्लाक प्रमुख अनूप नेगी, पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष दिगम्बर सिंह, जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंकर सिंह रावत, पूर्व प्रमुख हरीश परमार सहित विभिन्न क्षत्रों के नगर अध्यक्ष. ब्लॉक अध्यक्ष, पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन शामिल थे।


0 टिप्पणियाँ