गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर बद्रीनाथ धाम मे महाभिषेक पूजा हुई संपन्न

 बदरीनाथ/ज्योतिर्मठ।

                  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को  बदरीनाथ धाम श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से प्रातःकालीन महाभिषेक पूजा संपन्न हुई, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जारी संदेश में गृहमंत्री के कुशल स्वास्थ्य एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

श्री बदरीनाथ धाम में गुरुवार को बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती  तथा सदस्य धीरज  पंचभैया मोनू प्रात: कालीन  महाभिषेक पूजा में शामिल हुए।उन्होंने  विधि-विधान के साथ महाभिषेक पूजा संपन्न कराने के साथ भगवान बदरी विशाल से देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना भी की गयी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने पूजा पूजा-अर्चना संपन्न की।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भगवान बदरी विशाल से‌  गृहमंत्री को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति एवं सामर्थ्य प्राप्त हो  इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य धीरज पंचभैया मोनू , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता नौटियाल, वरिष्ठ पुरोहित राहुल पंचभैया मोजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ