राज्यसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन

 देहरादून।

               राज्यसभा सीट के लिए अधिकृत प्रत्याशी दिनेश आर्य ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधानसभा मे अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को विधानसभा, देहरादून में राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी श्री दिनेश आर्य के नामांकन के अवसर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने श्री दिनेश आर्य को नामांकन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट सहित मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ