महिला कौशल विकास एवं आजीविका हेतु एनटीपीसी ने किया सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 ज्योतिर्मठ।

                एनटीपीसी तपोवन द्वारा सीएसआर के अंतर्गत महिला कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन हेतु सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कुल सौलह केंद्रों से प्रचलित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल तेरह गांव एवं ज्योर्तिमठ नगर की महिलाएं इस कार्यक्रम से लाभान्वित होंगी। इस प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों को सिलाई प्रशिक्षण देकर उनको रोजगारोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

चार महीने चलने वाले इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को एक एक सिलाई मशीन भी प्रदान की जाएगी। इस मुख्य उद्घाटन समारोह के साथ प्रत्येक ग्राम में अलग से इस सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कर 4 माह के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी परियोजना प्रमुख राजेंद्र कुमार जोशी, विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख अनूप  नेगी, पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह,एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहन लाल बजवाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन  सुगाता दासगुप्ता, अपर महाप्रबंधक सिविल  शैलेंद्र पाण्डेय, निदेशक सीसी एमसी आर के गुप्ता एवं ग्राम प्रधानों मे यशोदा पंत,  मोहन लाल बजवाल,  विक्रम सिंह, मिथिलेश फर्स्वाण, बीना देवी,  रोशनी देवी, विनीता देवी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ