ज्योतिर्मठ।
उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ आज श्री बदरीनाथ वेद वेदांग संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय ज्योतिर्मठ में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह एवं विशिष्ठ अतिथि नृसिंह मंदिर वार्ड के सभासद दीपक शाह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
अपने संबोधन में श्रीमती शाह ने कहा कि ‘संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है, इसके प्रचार-प्रसार से ही हम अपनी संस्कृति को पहचान सकते हैं। विशेष अतिथि श्री दीपक शाह ने संस्कृत को देवभाषा बताते हुए इसके उन्नयन हेतु ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता बताई। खण्ड संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री अरविन्द पंत ने बताया कि आज कनिष्ठ वर्ग की कुल छः प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्रीकृष्ण मैठाणी, दाताराम बड़थ्वाल, नीरज कोटवाल, रेखा साह, उपासना सकलानी, विमल पुरोहित, श्रीमती पुष्पा कपरुवाण, सरिता भण्डारी कोटवाल, विक्रम सिंह नेगी, महाविदयालय के आचार्य श्री प्रदीप पुरोहित, डाक्टर मनीष, अनीता कप्रवान, डाक्टर सावित्री, रंजना डिमरी, आशा पंवार, संजू नेगी उपस्थित रहे।
संचालन आचार्य जगदीश जोशी एवं डाक्टर मनीष देवरडी ने सयुंक्त रूप से किया।


0 टिप्पणियाँ