ज्योतिर्मठ।
फ्यूंलानारायण मंदिर व्यवस्था, एवं नंदा-स्वनुल देवी जात सहित अनेक धार्मिक आयोजनों के लिए कल्प क्षेत्र भर्की- भेंटा मेला समिति का पुनर्गठन करते हुए लक्ष्मण सिंह नेगी को अध्यक्ष चुना गया। मंदिर चोपता "प्रांगण" मे ग्रामीणों की की बैठक मे नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह नेगी, सचिव भारत सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहानव उपाध्यक्ष अरविंद सिंह फर्स्वाण चुने गए। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगत सिंह नेगी, ऑर्डिनरी पूर्व कैप्टन रघुवीर सिंह पंवार, आरती फर्स्वाण, मनोहर सिंह पंवार, मुकेश कंडवाल, मोंटी चौहान, अजय चौहान का चयन किया गया। मेला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह फर्स्वाण, पूर्व सचिव रघुवीर सिंह चौहान, पूर्व कोषाध्यक्ष नंदा सिंह नेगी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने नव गठित कार्यकारिणी का स्वागत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि हमारा उद्देश्य फंयूला नारायण धाम मे बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाना है। मंदिर में धर्मशाला निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक व्यापक प्रचार प्रसार अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। श्री नेगी ने अध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 टिप्पणियाँ