वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ मानापास " देवताल" से शुरू करेंग सेवा संकल्प अभियान

ज्योतिर्मठ।
             उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष  राज्यमंत्री  रामचंद्र गौड़ धामी सरकार के सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत देवताल - मानापास से करेंगे। 
18 हजार फीट की ऊंचाई पर भारत तिब्बत (चीन) सीमा पर स्थित देवताल दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित पवित्र सरोवर है, जहाँ मान्यता है कि देवगण स्नान करते हैं। इसी ताल से पवित्र सरस्वती नदी का उद्गम होता है। श्री गौड़ इस अभियान के लिए  16 सितंबर को गैरसैण से बदरीधाम पहुचेंगे और अगले दिन 17 सितंबर को वे देवताल माणापास सीमा दर्शन लोकयात्रा की अगुआई करेंगे और देवताल में पूजा अर्चना कर दीप जलायेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल सत्ता संचालन और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगे।
उत्तराखंड सरकार ने 11 सितम्बर की कैबिनेट में तय किया है कि प्रदेश में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जायेगी। इस दिन प्रधानमंत्री का जन्म दिन है। इस दिन सभी मंदिरों में दिए जलाए जायेंगे। देवताल में भी इस अवसर पर 108 दिए शुद्ध घी से जलाए जायेंगे। 
श्री  गौड़ ने बताया कि यह पहला मौका होगा जबकि प्रधानमंत्री मोदी के लिए हिमालय की ऊँचाई पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ देवताल पर पूजा अर्चना होगी। यह ऐतिहासिक दिन होगा। गौड़ ने यह भी कहा कि इसलिए 17 सितंबर 2026 को माननीय मोदी जी का 76वाँ जन्मदिन होगा, इस दिन देवताल में उनकी यश कामना के लिए हवन भी किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ