राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान मे आयोजित हुआ "युवा सम्मेलन"

 ज्योतिर्मठ।

              सीमांत नगर ज्योतिर्मठ  में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  द्वारा रविवार को “युवा देश का भविष्य हैं” विषय पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, सम्मेलन में नगर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, कार्यक्रम के दौरान युवाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं शारीरिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख  शम्भू प्रसाद चमोला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं,राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, संस्कार, परिश्रम, राष्ट्रभाव तथा सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

नगर संघ चालक दाताराम मिश्रा ने कहा कि युवाओं को अपने व्यक्तित्व विकास के साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए, उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व, अनुशासन, संस्कार, शारीरिक स्वास्थ्य एवं नेतृत्व क्षमता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में नगर कार्यवाह द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल, नगर बौद्धक प्रमुख बद्री सिँह नेगी, आशुतोष डोभाल, मुख्य शिक्षक भारत भण्डारी, नितिन भट्ट, हरेन्द्र नेगी, मनोज बुटोला, पुरुषोत्तम, प्रदीप, ‌ सचिन, ओमप्रकाश, आदि उपस्थिति रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ