ज्योतिर्मठ।
निर्माणाधीन तपोवन -विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कम्पनी के खिलाफ चल रहा धरना -प्रदर्शन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा, एनटीपीसी परियोजना प्रभावित ग्रामीणों ने 15सूत्रीय मांगो को पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
इस बीच मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप फर्शवान, भाजपा नेता राकेश भण्डारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश सती ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों के आंदोलन का न केवल समर्थन किया बल्कि धरना स्थल से ही जिलाधिकारी से वार्ता कर बुधबार को ही तहसील मुख्यालय मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे वार्ता का समय भी निर्धारित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार व संगठन पूरी तरह से प्रभावित ग्रामीणों के साथ है, परियोजना प्रभावितों की जायज मांगों के निराकरण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान धरना स्थल पर प्रधान संगठन ज्योतिर्मठ के अध्यक्ष मोहन लाल बजवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर बिष्ट, मिथलेश फर्शवान, तपोवन की प्रधान पूनम पंत, बड़ागांव की प्रधान बीना देवी, कुंडी खोला के विक्रम सिंह फर्शवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ागांव-मेरग लक्ष्मी देवी, ढाक के विपेंद्र कैरणी, डॉ अजीत पाल रावत, देवेन्द्र खनेड़ा, सरपंच संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संग्राम सिंह राणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ