सीमांत नगर जोशीमठ के मनोहर बाग निवासी पूर्व अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद कपरुवाण का बीती रात्रि को देहरादून मे निधन हो गया है, वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल मे उनका उपचार चल रहा था। रविवार को हरिद्वार मे उनका अंतिम संस्कार हुआ, वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
श्री कपरुवाण नगर पालिका परिषद जोशीमठ के ईओ पद से 31अक्टूबर 2013को सेवानिवितृ हुए थे, बेहद मिलनसार एवं सामाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़ कर भाग लेना इनकी दिनचर्या मे शामिल रहा। सेवानिविर्ति के बाद वे वर्षों तक नृसिंह नवदुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष रहे।
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौर मे वे कर्मचारी सयुंक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष भी रहे और उनके नेतृत्व मे राज्य प्राप्ति आंदोलन मे कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वo कपरुवाण जोशीमठ के अलावा नगर पालिका गोपेश्वर एवं रूद्रप्रयाग मे भी अधिशासी अधिकारी पद पर तैनात रहे, रूद्रप्रयाग के कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व अवस्थापना कार्यों के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
उनके निधन पर पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी लाल साह, रामकृष्ण सिंह रावत, माधवी सती, ऋषि प्रसाद सती, रोहणी रावत, शैलेन्द्र पंवार, वर्तमान पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी साह, नृसिंह नव दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष/पूर्व धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल, उमेश सती, देव पूजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी, उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के सदस्य कृष्णमणि थपलियाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रिपुदमन सिंह रावत, रघुबीर बिष्ट, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य दर्वेश्वर थपलियाल, संस्कृत विद्यालय माध्यमिक के प्रधानाचार्य अरविन्द प्रकाश पंत, राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के डॉ चरण सिंह "केदारखंडी" गोपेश्वर नगर पालिका के पूर्व ईओ शाँति प्रसाद भट्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सती, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश नेगी, जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, ब्यापार संघ के संरक्षक माधव प्रसाद सेमवाल, ब्यापार संघ के अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, पूर्व अध्यक्ष श्रीरामडिमरी, होटल एसोसिएशन से राकेश रंजन विलिंगवाल व सुभाष डिमरी सहित अनेक लोगों ने गहरा दुःख ब्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ