बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद/प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकाप्टर से श्री बद्रीनाथ धाम पंहुचे हेलीपैड पर जिलाधिकारी गौरव कुमार जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग/सीईओ बीकेटीसी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, बीआरओ के कर्नल अंकुर महाजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान उपाध्यक्ष बीकेटीसी ऋषि प्रसाद सती, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, पूर्व बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सती, जिला मंत्री प्रवेश डिमरी, प्रदीप नौटियाल सहित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी रात्रि प्रवास बद्रीनाथ धाम मे ही करंगे, इस दौरान वे यात्रा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक लेंगे, तथा बद्रीनाथ मे चल रहे मास्टर प्लान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगें।


0 टिप्पणियाँ