हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर पुष्प वर्षा के साथ स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन

 ज्योतिर्मठ।

      हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर सीमांत नगर ज्योतिर्मठ मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ"आरएसएस" का पथ संचलन आयोजित हुआ, इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोग स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा करते रहे।

     पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू होकर पूरे शहर से होता हुआ बद्रीनाथ तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुआ, पथ संचलन मे बड़ी संख्या मे स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया।

       पथ संचलन से पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर सभागार मे आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता विभाग समरसता प्रमुख शाँति प्रसाद भट्ट ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सौ वर्ष की गाथा का गौरवपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने पंच परिवर्तन का उल्लेख करते हुए स्वयं सेवकों से राष्ट्र निर्माण मे सक्रिय भूमिका मे रहने के साथ ही समाज को सशक्त बनाने के लिए समरसता को बढ़ाने का आवहान किया।

         

          कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बद्रीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल राष्ट्र निर्माण मे महत्वपूर्ण योगदान सहित अनेक विषयों पर सारगर्भित उदबोधन दिया।

      उस अवसर पर नगर संघचालक दाताराम मिश्रा, विभाग प्रचार प्रमुख शम्भू प्रसाद चमोला, नगर कार्यवाह दर्वेश्वर प्रसाद थपलियाल, सह नगर कार्यवाह प्रकाश पंवार, नगर बौद्धिक प्रमुख बद्री सिंह नेगी, नगर सेवा प्रमुख जयपाल सिंह बिष्ट, नगर ब्यवस्था प्रमुख दाताराम बर्थवाल, नगर संपर्क प्रमुख मूर्ति राम नौटियाल तथा हरिद्वार जिला कार्यालय प्रमुख दिनेश सहित अनेक स्वयं सेवक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ