ज्योतिर्मठ।
संस्कृत विद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक समिति उत्तराखंड के चुनाव आगामी 31मार्च को हरिद्वार मे संपन्न होंगें, इस चुनाव के लिए नामित चुनाव अधिकारी ने चुनावो के कार्यक्रम की विधिवत घोषणा की है।
चुनाव अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी जी ने बताया कि संगठन के संविधान अनुसार चुनाव प्रति हर तीन वर्ष में संपन्न होते हैं जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन -28 मार्च 2026 को व्हाट्सएप समूह के माध्यम से निर्धारित नामांकन पत्र पर सायं 4 बजे तक,नामांकन पत्रों का परीक्षण दिनांक-29 मार्च को सायं 4 बजे तक
नाम वापसी-30 मार्च को 3:30 बजे सायं तक, उसी दिन अंतिम उमीदवारों की सूची निर्गत की जाएगी। जबकि मतदान-31मार्च को 11 से 2 बजे तक एवं दोपहर ढाई बजे बजे चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे ।
0 टिप्पणियाँ