ज्योतिर्मठ।
श्री नृसिंह-नव दुर्गा सेवा समिति ज्योतिर्मठ द्वारा प्रतिवर्ष भगवान बद्रीविशाल के श्रीकपाट खुलने से पूर्व सुखद यात्रा की कामना के लिए रामलीला मंचन की परंपरा के तहत इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस 20मार्च से रामलीला का मंचन होगा।
गुरुवार को श्री नृसिंह-नव दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे श्री रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और पंचाग गणना के उपरांत 20मार्च से रामलीला मंचन के आयोजन पर सहमति बनी।
श्री रामलीला मंचन से पूर्व आगामी 10फरवरी से श्री रामभवन मे रामलीला की तालीम"रिहर्सल"शुरू होगी, बैठक मे स्टेज साज सज्जा, पुरुष्कार सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक मे समिति के उपाध्यक्ष महिमानंद उनियाल, सचिव जयदीप मंन्द्रवाल, कोषाध्यक्ष शशांक सकलानी, पूर्व अध्यक्ष नितिन सेमवाल, देवपुजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी के अलावा विजय डिमरी, उमेश सती, सरजीत राणा, राजेश भट्ट, व संतोष सती आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ