वर्चुअल बैठक मे बीकेटीसी कार्मिकों की समस्याओं पर हुआ मंथन, संविदा/प्रतिनियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग।

 ज्योतिर्मठ। 

        श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्यालय ज्योतिर्मठ मे समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की अध्यक्षता मे यात्रा व्यवस्था सहित अनेक विषयों को लेकर बैठक आहुत की गई, जिसमे मुख्य कार्याधिकारी सहित अन्य अधिशिष्ठानो के कार्मिक वर्चुअली जुड़े। बैठक मे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि लम्बे समय से मंदिर समिति के कार्मिक प्रोन्नति की मांग कर रहे हैं, साथ ही अस्थाई कर्मचारियों की वेतन बृद्धि एवं मुख्यमंत्री द्वारा वन टाईम सेटेलमेंट की घोषणा के अनुरूप कार्यवाही किए जाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर उपाध्यक्ष श्री सती द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 17फरवरी को उप समिति की बैठक होनी है जिसमे प्रोन्नति सहित वेतन बृद्धि व वेतन विसंगतियों पर निर्णय लिया जाना है।

      बैठक मे वर्चुअली जुड़े मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने जानकारी दी कि प्रोन्नति प्रक्रिया व वेतन विसंगतियों से सम्बंधित कार्यवाही गतिमान है साथ ही कार्मिकों के नियमितीकरण हेतु शासन से पदों की मांग की गई है।

        बैठक मे मंदिर समिति द्वारा विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति /संविदा से भरे जाने के सम्बन्ध मे अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा उपाध्यक्ष श्री सती को अवगत कराते हुए आग्रह किया गया कि जब तक विभागीय प्रोन्नति नहीं हो जाती तब तक किसी भी प्रकार की प्रतिनियुक्ति /संविदा पर नियुक्ति नहीं की जाय, उपाध्यक्ष श्री सती ने स्पष्ट किया कि उन्हें कर्मचारी संघ का पत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्य कार्याधिकारी एवं सचिव पर्यटन को पत्र भेजकर प्रतिनियुक्ति /संविदा प्रक्रियापर तत्काल रोक लगाने हेतु निर्देशित किया है।

 बैठक मे मंदिर समिति के विश्राम गृहों की मरम्मत एवं साज सज्जा किए जाने, श्री बद्रीनाथ धाम मे महाभिषेक पूजा के समय पर पुनर्विचार किए जाने, श्री केदारनाथ धाम मे कर्मचारी आवास की व्यवस्था किए जाने के साथ ही अनेक कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को रखा।

     श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मे उपाध्यक्ष स्तर पर पहली बार इस प्रकार की बैठक आयोजित होने पर अधिकारियों/कर्मचारियों मे  वर्षों से लंबित प्रकरणों के समाधान की उम्मीद जगी है।

    बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री सती ने कहा कि कर्मचारियों की प्रोन्नति, वेतन विसंगतियां एवं नियमितीकरण सहित सभी विषयों पर मंदिर समिति गंभीरता से कार्य कर रही है जिसके परिणाम शीघ्र ही सामने दिखेंगे, उन्होंने अधिकारी /कर्मचारियों से आगामी यात्राकाल मे पूरे मनोयोग से कार्य करने का आवहान किया।

       बैठक मे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के अलावा श्री बद्रीनाथ अधिष्ठान के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ