ज्योतिर्मठ।
बुधवार को समय प्रातः ग्यारह बजकर इक्कीस मिनट पर सेलंग गाँव के पास आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर वन आरक्षी श्री आनंद सिंह रावत द्वारा तत्काल मास्टर कंट्रोल रूम, जोशीमठ को सूचित किया गया, जिसके उपरांत त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।
सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की क्रू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर आग पर नियंत्रण की कार्यवाही की गई। सड़क के समीप धुआँ अधिक होने की स्थिति को देखते हुए फायर सर्विस जोशीमठ को बुलाया गया। चट्टानी पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु एसडीआरएफ तथा रोप एवं तकनीकी सहयोग के लिए आईटीबीपी को तैनात किया गया।
घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियंत्रण सुनिश्चित किया गया।
मॉक ड्रिल में वन विभाग ज्योतिर्मठ रेंज एवं ज्योतिर्मठ सिविल सोयम के अलावा फायर सर्विस, एसडीआरएफ, आईटीबापी, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
इस संयुक्त अभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन क्षमता का सफल परीक्षण किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार की संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की जाती रहेंगी।


0 टिप्पणियाँ