ज्योतिर्मठ।
सरस्वती शिशु मंदिर ज्योतिर्मठ शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रियाओं के शुभारंभ से पूर्व उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अभिभावकों ने अपने पाल्यों के साथ हवन /पूजन मे प्रतिभाग किया। विद्यालय मे शिक्षा सत्र आरंभ होने से पूर्व उपनयन संस्कार की परंपरा रही है।
सोलह संस्कारों मे एक प्रमुख संस्कार उपनयन संस्कार भी है जो बालक /बालिका के मानसिक बौद्धिक और आध्यात्मिक जन्म का प्रतीक है, उपनयन संस्कार का मतलब ही गुरु के पास ले जाकर शिक्षा आरंभ करवाना है।
गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम मे मुख्य यजमान के रूप ग्राम पंचायत किमाणा की प्रधान शशि देवी राणा एवं ग्राम पंचायत डुंग्रा की प्रधान रीना कुंवर उपस्थित रहे, साथ ही ग्यारह बालक /बालिकाओं के साथ उनके अभिभावक भी उपनयन संस्कार हेतु आयोजित हवन /पूजन कार्यक्रम मे सम्मलित हुए। पंडित कमलेश त्रिपाठी ने हवन पूजन कार्यक्रम संपादित किया।
सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी के मार्गदर्शन मे हुए इस कार्यक्रम मे आचार्यगण अवतार सिंह घरिया, ओम प्रकाश, मंजू कपरुवाण अनिल, सरस्वती देवी, अंजलि, ऊषा पंवार, दीपा पंवार, वर्षा राणा, बबीता चौहान, शिवांगी बिष्ट व बबीता देवी आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ