न्याय पंचायत तपोवन मे आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर, प्राप्त 76शिकायतों मे 32 का मौके पर हुआ निस्तारण

 ज्योतिर्मठ।

               जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सीमांत विकासखंड ज्योतिर्मठ की न्याय पंचायत तपोवन में गुरुवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश  द्वारा की गई, शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया गया।

            शिविर में  स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पशुपालन, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, रीप एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

         शिविर के दौरान कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

        कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुड्डू लाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश भण्डारी व जगदीश सती, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप फर्सवाण, उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर वशिष्ठ, खण्ड विकास अधिकारी मोहन जोशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ