जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित।।

चमोली, 05सितंबर।
           जनपद चमोली में शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में आयोजित हुआ।                    समारोह का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह एवं सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
             इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ढाक वार्ड से श्रीमती आयुषी , उर्गम से श्रीमती रमा देवी,सैजी से सुश्री संतोषी ,  देवर खड़ोरा श्री जय प्रकाश  ,पिलंग से श्री बिपिन फरस्वाण , सलना वार्ड श्रीमती दिव्या भारती , थालाबैंड से श्री वीरेन्द्र सिंह, जाख वार्ड से श्रीमती रेखा देवी, सिमली से श्री विक्रम सिंह ,  थिरपाक से श्रीमती सरोजनी देवी,  भल्सो से श्रीमती बिसम्बरी देवी ,  मालसी से श्रीमती कामेश्वरी देवी ,  कोठा श्री सुरेश कुमार ,  बछुवावाण से श्रीमती अनीता रावत ,  कोठली  से श्रीमती साक्षी नेगी ,  छेकूड़ा से श्री सुन्दर सिंह नेगी , विनायक वार्ड श्री प्रदीप बुटोली,सुना से हरीश राम, चौंडा से श्रीमती कला देवी, हाटकल्याणी से श्रीमती उर्मिला बिष्ट ,सवाड़ से श्री बलवीर राम ,बूरा से श्रीमती भगवती देवी तथा भेंटी वार्ड से श्री महेन्द्र सिंह  ने भी शपथ ली।
      
                शपथ ग्रहण के उपरांत विधायक थराली श्री भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों तक पहुँचाया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जनपद में संचालित की जा रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जनप्रतिनिधियों से इनके सफल क्रियान्वयन में सहयोग का आह्वान किया।
                 जिला पंचायत सभागार में हुए इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह ने जनपद के विकास और जनहित कार्यों को गति प्रदान करने के लिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के संकल्प को मजबूत किया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं।
                समारोह में उपाध्यक्ष बीकेटीसी श्री विजय कपरवान, विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री गजपाल बर्तवाल, राज्य मंत्री वरिष्ठ नागरिक सम्मान परिषद श्री हरक सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत  तेज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को ज्योतिर्मठ पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने ठोस पैरवी कर अभियुक्त को सख्त सजा दिलाने के दिए निर्देश।।

तो क्या औली भी सुरक्षित नहीं है ?, भू धसाव के खतरों से जोशीमठ अभी उभरा भी नहीं था कि अब औली मे एवलांच के खतरे को देख पर्यटकों की आवाजही पर लगी रोक।।

बीकेटीसी:--सयुंक्त कर्मचारी संघ गैर मान्यता, "लेटर हेड व लोगो" के इस्तमाल पर होगी एफआईआर।।