थराली मे बादल फटा, घरों मे घुसा मलबा, कई वाहन दबे, एसडीएम आवास मे भी घुसा मलबा, लोगों के दबे होने की आशंका।. l

थराली, 23अगस्त।
-थराली  के राड़ी बगड़ क्षेत्र मे  देर रात्रि को बादल फटने की घटना के बाद भारी नुकसान की सूचना है। पिंडर नदी के जल स्तर बढ़ने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है, बादल फटने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे अफरा तफरी का माहौल है।      
    बादल फटने की घटना से  थराली बाजार,  तहसील थराली परिसर मे काफी मलबा आ गया है  घरो मे  भी मलबा घूसा है,तहसील परिसर मे कुछ गाड़िया भी मलबे मे  दबी है 
 सागवाड़ा गावं मे एक लड़की  के भवन के अंदर मलबे मे दबने की सुचना है, चेपड़ों बाजार मे कुछ दुकान मलबे के कारन छतिग्रस्त हुई है एवं 01 ब्यक्ति के लापता होने की सुचना है,थराली- ग्वालदम मार्ग मीग गधरे मे बंद है, थराली- सागवाड़ा मार्ग भी बंद है, गौचर से एसडीआएफ घटना स्थल के लिए रवाना  हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ