बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ।
मास्टर प्लान एवं प्राधिकरण के विरोध मे चल रहा आंदोलन 19वें दिन भी जारी रहा, शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया, बद्रीनाथ पहुंचे विधायक किशोर उपाध्याय ने शासन से वार्ता कर समाधान का भरोसा दिया।शुक्रवार को भी सांकेतिक बाजार बंद, पुरोहित कार्य बन्द एवं व्यापार ठप रहा। शासन की अनदेखी के प्रति एक विशाल जलूस एराइवल प्लाज़ा से बस अड्डे होते हुए साकेत तिराहे तक निकाला गया जहां बद्रीश पंडा पंचायत के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया जिसे विष्णु घाटी के वासियों एवं पैनखंडा संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता/विधायक किशोर उपाध्याय ने बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति को अपना समर्थन देते हुए कहा कि वे शासन से बात करके मांगे पूरी करवाने का भरसक प्रयास करेंगे।
19वें दिन धरने पर बैठने वालों में रजनीश मोतिवाल, आशीष कोटियाल, गौरव पंचभैया, राकेश कर्नाटक, डॉ प्रभात रतूड़ी, सुनील पंचभैया, कन्हैया टोडरिया, नरेन्द्र ध्यानी, आंनद भट्ट आदि रहे। पैनखंडा संघर्ष समिति से समर्थन देने वालों में भरत सिंह कुंवर, भगवती प्रसाद नम्बूरी, सुखदेव सिंह बिष्ट पैनखंडी, कुशल कमदी, बलबीर सिंह रावत, जय प्रकाश भट्ट,कपिल देव राणा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विक्रम चौहान, कन्हैया कोहली, राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी आदि थे।
0 टिप्पणियाँ