श्री बद्रीनाथ धाम को बचाने के आंदोलन को यूकेडी का समर्थन, धरना -प्रदर्शन जारी।।

श्री बद्रीनाथ/ज्योतिर्मठ,19 अगस्त।
       श्री बद्रीनाथ धाम को बचाने के लिए पिछले 15दिनों से चल रहे आंदोलन को विभिन्न संगठनों व दलों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम मे मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने भी आंदोलन को समर्थन  देने का एलान किया है।
         बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में  मंगलवार को भी एक विशाल रैली एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, साथ ही सांकेतिक बाजार बंद भी रखा गया जिसमें सभी होटल, दुकाने, एवं अन्य प्रतिष्ठान बन्द रहे।
 जुलूस प्रदर्शन के उपरांत साकेत तिराहे पर  हुई सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता  अनुज नेगी एवं वरिष्ठ नेताओं ने बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति को अपना सम्पूर्ण समर्थन दिया।  पांडुकेश्वर/ बामणी के नवयुवक मंगल दल  अध्यक्ष निश्चय मेहता ने अपने सभी साथियों के साथ बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति को अपना सहयोग एवं धरने मे शामिल होकर अपना समर्थन दिया । 
  मंगलवार को धरने में बैठने वालों मे समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मेहता, मनदीप भंडारी, डॉ जमुना प्रसाद रैमानी, प्रवीण ध्यानी, अशोक टोडरिया,बलदेव मेहता, बामणी ग्राम प्रधान मनोरमा मेहता, चांदनी भट्ट, प्रेमा भंडारी, बीना मेहता, मंजू नैथानी एवं कामरेड धनेश कोठारी आदि प्रमुख थे, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ