श्री बद्रीनाथ धाम के अस्तित्व को बचाने के संघर्ष को अब विभिन्न आंदोलनकारी संगठनोंके साथ ही राजनैतिक व सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है, मातृ शक्ति ने धरना शुरू किया।
बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल की महिला उक्रांद अध्यक्ष मेजर संतोष भण्डारी व केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी के नेतृत्व मे दल के पदाधिकारियों ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर आंदोलन मे भागीदारी करते हुए पूर्ण समर्थन देने का एलान किया।
श्री बद्रीश संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान मे बुधवार को भी जुलूस -प्रदर्शन व तीन घंटे के सांकेतिक बाजार बंद के उपरांत साकेत तिराहे पर हुई जनसभा को संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीताम्बर मोल्फा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मेहता, पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, मनदीप भण्डारी, उक्रांद के आशुतोष नेगी, मेजर संतोष भण्डारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पुरोहित, के अलावा गौरव पंचभैय्या, सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया।
श्री बद्रीनाथ धाम को बचाने के आंदोलन के साथ ही शुरू किए गए धरना कार्यक्रम मे अब महिलाएं भी कूद गई है, बुधवार को धरना देने वालों मे सविता देवी, सरला भण्डारी, गीता देवी, संगीता देवी, धनेश्वरी देवी, विमला देवी, सुषमा भट्ट, विजली देवी, वीना देवी व लक्ष्मी मेहता आदि प्रमुख थे।
0 टिप्पणियाँ